मध्य प्रदेश का बैतूल मै आज एक दिल को दहलाने वाली घटना सामना आई है| यहाँ के एक स्थानीय स्कूल मै एक सातवीं कक्षा के छात्र को उसके ही विद्यालय के आठवी कक्षा के छात्रों ने पेट्रोल डालकर जला दिया|आनन फानन पहले उसे घोड़ाडोंगरी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन जब छात्र की हालत बिगड़ने लगी तो उसे जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहाँ पर चिकित्सको ने उसे 95% तक झुलस बताया| पीड़ित छात्र का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है|
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले और घटना की जांच में जुट गए हैं। गोपाल नाम के युवक ने पुलिस को बताया कि उसका झगड़ा बाकुड़ गांव के यादव नामक लड़के से हुआ था। गोपाल ने पुलिस को यह नहीं बताया कि झगड़े की वजह क्या थी। गोपाल उस पर पेट्रोल डालने वाले लड़के के बार में भी केवल इतना ही बता सका कि वो काले रंग का था। पुलिस गोपाल के दोस्त लोकेश से भी पूछताछ कर रही है। लोकेश घटना के बाद काफी भयभीत है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।